रामपुर: शाहबाद में सड़क हादसे में चंदौसी के युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद, अमृत विचार। रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की शाहबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई।बाइक पर बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

जनपद संभल के चंदौसी नगर स्थित गणेश कॉलोनी गली नंबर 8 निवासी आशुतोष उर्फ आशु श्रीवास्तव (30) अपने दोस्त ललित सिंह, जो गली नंबर 11 के रहने वाले हैं के साथ बरेली जनपद के मीरगंज क्षेत्र में रिश्तेदारी में गए थे।शुक्रवार देर रात दोनों बाइक से चंदौसी के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान शाहबाद-रामपुर रोड स्थित पीपला मंसूरपुर गांव के निकट सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में आशुतोष उर्फ आशु श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर  पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इधर, जब दोनों युवक देर रात तक घर नहीं लौटे तो ललित के जिला शाहजहांपुर निवासी गौरव सिंह मामा ने उसके फोन पर कॉल की। कॉल पुलिस ने रिसीव की और हादसे की जानकारी दी।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गौरव सिंह सहित अन्य परिजन तत्काल शाहबाद सीएचसी पहुंचे उधर मृतक के परिवार के लोगों से लोग वीडियो कॉल कर जानकारी देने की कोशिश कर रहे थे।

संबंधित समाचार