UP : युवक की गोली मारकर हत्या...बाग में शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। एक युवक का रविवार सुबह आम के बाग में शव मिला। युव की हत्या गोली मारकर की गई। एसपी पूर्वी ने मौका मुआयना किया। जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बुढेरन निवासी सलमान (23 वर्ष) पुत्र नफीस शनिवार रात करीब आठ बजे से घर से लापता था। 

देर रात तक तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने आम के बाग में उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

 कुछ ही देर में पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडे और एसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के पीछे रंजिश की संभावना से इनकार नहीं कर रही है।

 

संबंधित समाचार