Amethi News: लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मिला अज्ञात युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि चहेती नगर बाईपास के पास मिले शव की सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी। 

पुलिस के मुताबिक, जगदीशपुर थाने के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 साल है। 

उन्होंने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और सोशल मीडिया व अन्य स्रोतों के माध्यम से युवक की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।” यादव ने बताया, प्रारंभिक जांच से ऐसा अंदेशा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव