सीतापुर CHC में गंदगी देख भड़के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कहा- सफाई होने तक कहीं नहीं जाएगा स्टाफ 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सीतापुर, अमृत विचार: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सीएचसी सिधौली पहुंचे, फिर मॉस्क लगाकर लंबी लाइन का हिस्सा बने। मरीजों से संवाद किया तो अव्यवस्था की तस्वीर सामने आ गई। एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों से बातचीत करते उन्होंने सीएचसी अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दे डाले, परिसर के भीतर पसरी गंदगी पर दो टूक में कहा कि जब तक सफाई नहीं हो जाती, कोई भी नहीं जाएगा।

वायरल तस्वीर (31)

मंगलवार दोपहर एक बजे का समय था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में पर्चा काउंटर के बाहर लंबी लाइन लगी थी। उसी लाइन में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक खड़े हो गए। लगभग पांच मिनट तक उन्होंने मरीज और तीमारदारों से संवाद किया। फिर एक्सरे कक्ष की ओर रुख किया। यहां लंबी लाइन लगी थी। कारण पूछा तो मरीजों ने तपाक से जवाब दिया कि कहा जा रहा है कि लाइट नहीं, लेकिन बल्ब तो जल रहा है। 

वायरल तस्वीर (33)

अव्यवस्था की तस्वीर सामने आने पर डिप्टी सीएम बिफर पड़े। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि बिजली नहीं है तो जनरेटर क्यों नहीं चल रहा, जवाब में सीएचसी प्रभारी ने कहा कि मैं ओटी में था।

वायरल तस्वीर (32)

बेतुका उत्तर सुन डिप्टी सीएम ने सीएचसी प्रभारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। परिसर में पसरी गंदगी को लेकर कहा कि जब तक सफाई नहीं हो जाती, स्टाफ नहीं जाएगा। सवा घंटे के औचक निरीक्षण में दवाओं की उपलब्धता, एक्सरे कक्ष सहित वार्डों का निरीक्षण भी किया गया।

ये भी पढ़ें  :
मेरठ में ईद पर सुरक्षा अलर्ट : 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में अदा की जाएगी नमाज, 5 हजार पुलिसकर्मी रहेगें तैनात


 

संबंधित समाचार