गैस सिलेंडर संकट पर भड़के छात्रः समाजवादी छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय पर किया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन
लखनऊः बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत-कालाबाजारी के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय ने मंगलवार को गेट संख्या 1 पर जोरदार किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी (मार्च में ₹60 की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में ₹913 तक पहुंच गई) और समय पर उपलब्धता न होने से आम जनता का जीवन मुश्किल हो गया है। कालाबाजारी चरम पर है, जहां सिलेंडर कहीं-कहीं दोगुने-तिगुने दाम पर बिक रहे हैं, जबकि सरकारी आपूर्ति में कमी और होर्डिंग की समस्या बनी हुई है।
7.png)
छात्रों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वे इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। समाजवादी छात्र सभा ने मुख्य मांगें रखीं:
- गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए
- आम जनता को सुलभ और उचित दरों पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए
- बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और सब्सिडी बढ़ाई जाए
कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अंत में सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द समाधान नहीं करती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे: रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, शिवा जी यादव, प्रसन्न शुक्ला उर्फ मिट्ठू, शिवपूजन पाण्डेय, अजीतेंद्र यादव, शिवमणि तिवारी, प्रशांत पाल, अनादि तिवारी, अक्षत पाण्डेय, प्रभात राज यादव, आशीष यादव, आर्यन गुप्ता, विनय शाक्य, प्रियांशु, रुद्रवीर, सूर्यांश, पंकज, अर्जुन, अश्वनी आदि छात्र।
