ध्वजारोहण समारोह: 24 से सील होंगी अयोध्या धाम की सीमाएं...VVIP मूवमेंट के चलते निर्णय, वाहनों के चलने पर रोक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर परिसर में 25 नवंबर को आयोजित ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन पर सुरक्षा की दृष्टि 24 नवंबर की शाम छह बजे से अयोध्या धाम की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। यह प्रतिबंध 26 नवंबर को भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा। इस दौरान आमंत्रित अतिथियों, पास धारकों व आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार अयोध्या धाम शहर के अंदर भी सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। यह प्रतिबंध स्थानीय लोगों पर भी लागू होगा।

इस तरह रहेगा प्रतिबंध

-नया सरयू पुल गोंडा से अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-महोबरा अंडरपास से चूड़ामणि चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-बूथ नंबर-चार से साथी तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से हनुमानगुफा चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-बालू घाट से रामघाट चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-हनुमान गुफा चौराहा से लता मंगेशकर चौक की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-लता मंगेशकर चौक से हनुमान गढ़ी की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-आशिफबाग चौराहा से चूड़ामणि चौराहा एवं विद्याकुण्ड की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-बड़ी छावनी से रायगंज की ओर आने वाले सभी प्रकार के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-मौनीबाबा आश्रम मरदहिया घाट से रामघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-साथी तिराहा से रामघाट कांशीराम कालोनी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-रामघाट चौराहा से दीनबन्धु नेत्र अस्पताल व हनुमानगढ़ी की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-दीनबन्धु नेत्र चिकित्सालय बैरियर से छोटी छावनी की ओर आने वाले सभी प्रकार के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-चूडामणि चौराहा से टेढी बाजार की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-विद्याकुण्ड तिराहा से लंगड़वीर चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-विद्याकुण्ड तिराहा बैरियर से रायगंज रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-रायगंज पुलिस चौकी, कनीगंज तिराहा से अयोध्या धाम जंक्शन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध।

-साकेतपुरी कॉलोनी मोड़ परिक्रमा मार्ग से उदया चौराहा एवं महोबरा चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग के सामने बैरियर से टेढ़ी बाजार, लंगड़वीर चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रवेश पर प्रतिबंध।

-टेढ़ी बाजार चौराहा से श्रीराम अस्पताल एवं राम जन्मभूमि थाने की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-इकबाल अंसारी आवास मोड़ से रामपथ की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पानी टंकी तिराहा से श्रीराम अस्पताल एवं इकबाल अंसारी आवास की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-श्रीराम अस्पताल तिराहा से दंतधावन कुंड की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-दंतधावन कुंड तिराहा से हनुमानगढ़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-तुलसी स्मारक सदन चौराहा से हनुमानगढ़ी एवं कोतवाली अयोध्या की तरफ सभी प्रकार के वाहनों प्रवेश पर प्रतिबंध।

-दोराही कुंआ चौराहा से टेढ़ी बाजार चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-गैस गोदाम तिराहा बैरियर से राजघाट की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-गोलाघाट से लक्ष्मण किला, नयाघाट की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-जैन मन्दिर तिराहा से दन्तधावन, अयोध्या धाम जंक्शन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।

-अयोध्या धाम सब्जीमंडी से पोस्ट ऑफिस की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश के प्रवेश पर रोक।

-गहोई आश्रम से तुलसी उपवन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश के प्रवेश पर रोक।

-अशर्फी भवन चौराहा से पोस्ट ऑफिस ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश के प्रवेश पर रोक।

-प्रमोदवन तिराहे से प्रमोदवन मोड़, रामपथ की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

-सहादतगंज बूथ नंबर-एक से नवीन मण्डी की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-सहादतगंज बूथ नंबर-एक पुलिस चौकी सहादतगंज, के सामने से रामपथ पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-गद्दोपुर अण्डरपास से आरटीओ कार्यालय की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-नवीनमंडी सर्विस लेन से शान्ति चौक की ओर सभी प्रकार के प्रवेश पर रोक।

-मऊशिवाला तिराहा से नवीन मण्डी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-रायबरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन नवीन मंडी सर्विस लेन से शान्ति चौक (एयरपोर्ट) की ओर सभी प्रकार के प्रवेश पर रोक।

-शान्ति चौक सर्विस लेन से दिशा कोचिंग के सामने हाई-वे-27 पर अयोध्या की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-अयोध्या शहर की ओर से आने वाले अग्रसेन तिराहे बैरियर से शान्ति चौक, नवीनमंडी अण्डरपास की ओर सभी प्रकार के प्रवेश पर रोक।

-जनौरा अण्डरपास सर्विस लेन से अयोध्या की ओर व शान्ति चौकी की ओर हाई-वे पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-देवकाली अण्डरपास सर्विस लेन से व साकेतपुरी कालोनी मोड़ से अयोध्या की ओर हाई-वे पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-देवकाली ओवर ब्रिज सर्विस लेन से जनौरा की ओर ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-बेनीगंज तिराहे से उदया चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-उदया चौराहा से टेढ़ी बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक।

-भारी वाहनों के लिए 23 से बंद हो जाएगा हाईवे

मुख्य समारोह से दो दिन पूर्व 23 नवंबर से हाईवे पर भारी वाहनों जैसे ट्रक, डीसीएम व ट्रैक्टर जैसे वाहनों को प्रंतिबंधित कर उन्हें अन्य मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन 26 नवंबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

हाईवे पर इस तरह रहेगा डायवर्जन

-अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन कूढ़ा केशवपुर से अचारी का सगरा होते हुए इटौरा, जलालपुर से जाएंगे।

-सुल्तानुपर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

-रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

-आजमगढ़, अंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ अंबेडकरनगर से दोस्तपुर होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

-बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्प्रेस-वे से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

-बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज गोण्डा की ओर डायवर्जन किया जाएगा।

-गोण्डा की ओर से नवाबगंज से आने वाले वाहनों को लकड़मण्डी से लोलपुर से बस्ती की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोरखपुर से आने वाले वाहनों को लिंक एक्सप्रेस-वे होकर पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

- गोरखपुर-संतकबीरनगर-बस्ती से आने वाले वाहनों को फुटहिया चौकी थाना-कोतवाली नगर से कलवारी से टाण्डा-अकबरपुर-दोस्तपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोरखपुर की ओर से आने वाने वाहनों को संतकबीर नगर (खलीलाबाद), मंझरिया तिराहा से कटका से मैंनसिर से धनघटा होते हुए बिल्हरघाट फ्लाईओवर से अम्बेडकरनगर, दोस्तपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।

-गोरखपुर, संतकबीरनगर, बांसी, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोण्डा से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग से मिलेंगे।

-बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलरी घाट रोड होते हुए सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

-कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चांद सराय से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को मोहान, जुनाबगंज से मोहनलालगंज-गोसाईगंज से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर डायवर्ट किया जाएगा।

-सीतापुर, शाहजहांपुर, से आने वाले वाहनों को आईआईएम रोड दुबग्गा से आलमबाग, नहरिया से शहीदपथ होते हुए अहीमामऊ से होते हुए पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया जाएगा।

-सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन बीकापुर से नन्सा तारुन रोड पर (अम्बेडकरनगर रोड) होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

-सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन पिपरी मोड़ रोड सुल्तानपुर से रामपुर भगन, तारुन, हैदरगंज, भीटी (अम्बेडकरनगर रोड) होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

-सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन जमूरतगंज, इटौरा तिराहा, (थाना पूराकलन्दर) सुल्तानपुर रोड से दाहिने अंजना बिलहरघाट होते हुए पूरा बाजार-अम्बेडकरनगर रोड व मसौधा तिराहे से बाएं महावां चौराहा, सरियावां चौराहा, रायबरेली रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

-रायबरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन मिल्कीपुर चौराहा (थाना इनायतनगर) से दाहिने हैरिग्टनगंज होते हुए खजुरहट (कोतवाली बीकापुर) सुल्तानपुर रोड व बाएं वाया मिल्कीपुर-अमानीगंज रोड होते हुए रुदौली अयोध्या नेशनल हाई-वे-27 होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-रायबरेली रोड की ओर से आने वाले वाहन सरियावां चौराहा (थाना पूराकलन्दर) से दाहिने महावां चौराहा से मसौधा तिराहा सुल्तानपुर रोड व बाएं आजादनगर होते हुए सोहावल नेशनल हाई-वे-27 से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-लखनऊ रोड की ओर से आने वाले वाहन हाई-वे-27 सोहावल फ्लाई ओवर (थाना रौनाही) से बाएं सर्विस लेन होकर फ्लाई ओवर के नीचे बाएं से ढेमुआघाट होते हुए व दाहिने सोहावल, आजादनगर, सरियावां चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन पूरा बाजार तिराहा, (थाना महराजगंज) से बिलहरघाट, जलालपुर सुल्तानपुर रोड से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहन यादव नगर (थाना अहिरौली, अंबेडकरनगर) से भीटी, हैदरगंज, बेरु बाजार, चौरे बाजार से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

ये भी पढ़े : 
राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर कड़ी सुरक्षा: यूपी के बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद सतर्कता बढ़ी 

संबंधित समाचार