देवरिया में बुजुर्ग की मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना, नहीं हो सकी मृतक की पहचान 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात हुई इस दुर्घटना में मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। 

पुलिस के मुताबिक देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनकटिया दूबे के पास शुक्रवार रात लगभग दस बजे एक अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने इसकी सूचना बनकटा पुलिस को दी। 

पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, किन्तु पहचान नहीं हो सकी। बनकटा थाना प्रभारी गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शनिवार सुबह तक मृतक की पहचान न होने के कारण शव पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़े : 
अवैध वसूली के विरोध में ऑटो लोडर चालकों का प्रदर्शन: परिवहन मंत्री का आवास घेरने पहुंचे, बोले आत्मदाह करेगें 

 

 

संबंधित समाचार