Bareilly : ठंड में दिखेगी तेजी...कोहरा छाएगा, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम 12.1 और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 93 और शाम को 73 प्रतिशत रही। दिन में हल्की धूप रही और शाम को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि, आगे दिनों में रात में ठंड का असर और बढ़ेगा।
नवंबर के अंतिम सप्ताह तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिसंबर की शुरुआत ठंडी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है। 22 से 25 नवंबर तक न्यूनतम 11 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 26 नवंबर को न्यूनतम 10, अधिकतम 24, 27 नवंबर को न्यूनतम 9 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने की संभावना है।
