बदायूं: पालिका ने लगवाया एसआईआर शिविर, कर्मचारियों को किया तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत शहर के लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से शिविर लगाया गया है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। सभासदों, टैक्स कलेक्टरों और पालिका कर्मचारियों को पुनरीक्षण कार्य को शत प्रतिशत सफल बनाने को निर्देशित किया। 

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पुनरीक्षण बहुत ज्यादा जरूरी है। इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। कहा कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अधिकारियों को सूचित किया जाए, जिससे जल्द समाधान किया जा सके। सभासदों, टैक्स कलेक्ट्रर और कर्मचारियों से पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग देने को कहा। विशेष रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गणना फॉर्म हर घर तक पहुंचे और मतदाता भरे हुए फॉर्म बीएलओ को समय से सौंप दें। उन्होंने उन मतदाताओं के नाम शामिल करने पर भी बल दिया, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। 

बताया कि शहर के हर वार्ड में सभासदों के साथ कर्मचारियों को वार्ड संख्या एक में देवेंद्र सक्सेना, वार्ड दो में गजेन्द्र सिंह, वार्ड तीन में राजीव अनेजा, वार्ड चार में राम गोपाल, वार्ड पांच में परवेज, वार्ड छह में अफसर हुसैन, वार्ड सात में नरेंद्र पाल सिंह, वार्ड आठ में साहिल, वार्ड नौ में फिरोज अली, वार्ड 10 में मोहम्मद इमरान, वार्ड 11 में महेश बाबू, वार्ड 12 में शहजाद अली, वार्ड 13 में सुमित सिंह, वार्ड 14 में छुन्नन, वार्ड 15 में रामदेव आर्य को तैनात किया गया है। इनके अलावा वार्ड 16 मुशाहिद अली, वार्ड 17 में राशिद अली, वार्ड 18 में राकेश सोनकर, वार्ड 19 में सुरेंद्र कुमार, वार्ड 20 में साहिर हुसैन, वार्ड 21 में विनोद सोनकर, वार्ड 22 में नारायण दत्त शर्मा, वार्ड 23 में जोगेंद्र सिंह, वार्ड 24 में जहांगीर, वार्ड 25 में अकील अहमद, वार्ड 26 में मोहम्मद मियां, वार्ड 27 में अब्बास अली, वार्ड 28 में परवेज इकबाल, वार्ड 29 में नौमान के अलावा हेल्प डेस्क नगर पालिका कार्यालय में खालिद अली, लवी कुमार और सोथा भंडार कुंआ लाइब्रेरी में नवेद इकबाल गनी, केशव गंगवार साथ ही एसके कालेज के सामने पार्किंग फील्ड में चंद्र भूषण और शरीफ अहमद को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल करना किसी भी नागरिक का बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार है।

 जिस देश में नागरिक मतदाता बनने के अपने अधिकार को समझते है वही लोकतंत्र मजबूत पारदर्शी बनता है। सभासदों, टैक्स कलेक्ट्ररों, सफाई नायकों से बीएलओ ने पुनरीक्षण कार्य में आ रही समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए गए। पालिका खालिद अली खां, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, सचिन सक्सेना, रजनेश चंद्रा, जहांगीर, विनोद प्रकाश सोनकर, महेश बाबू, मनोज सोनकर, देवेंद्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, इमरान, फिरोज अली, नोमान, विकास भारद्वाज मौजूद थे।

संबंधित समाचार