Lucknow News: सेना को मिले 123 अधिकारी, देंगे चिकित्सीय सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : भारतीय सेना को 123 नए अधिकारी मिले हैं, जो चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करेंगे। मंगलवार को मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स-254 के सफल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में कोर्स समापन परेड आयोजित की गई। नौ हफ्तों के इस कोर्स में युवा आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल और डेंटल ऑफिसर्स को इंटेंसिव कॉम्बैट मेडिकल सपोर्ट ट्रेनिंग दी गई।

ट्रेनिंग में ऑफिसर्स ने ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) प्रोवाइडर कोर्स में भी हिस्सा लिया। उन्हें उन नवीनतम तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया, जो आज की पीढ़ी के युद्धों को आकार दे रही हैं। पाठ्यक्रम में त्रिसेवा प्रतिनिधित्व वाली 34 महिला अधिकारियों सहित कुल 123 अधिकारी शामिल थे।

परेड सैन्य परंपराओं के अनुसार कराई गई। कोर्स समापन परेड की समीक्षा सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के ऑफिसिएटिंग कमांडेंट मेजर जनरल कंवरजीत सिंह ने की। इस दौरान कैप्टन सैंड्रिमा अशोक को कोर्स का बेस्ट ऑल राउंड ऑफिसर चुना गया और उन्हें कमांडेंट की रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। उन्हें फील्ड इवेंट्स में बेस्ट ऑफिसर चुने जाने पर मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार