कानपुर : छावनी जीतने के लिए वोटों को जुड़वाने पर फोकस, भाजपा ने छावनी, बाबूपुरवा, ओमपुरवा, श्याम नगर में चलाया संपर्क अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीसामऊ और आर्यनगर में भी पार्टी द्वारा अपने वोटों को जुड़वाने की तैयारी

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा ने 2027 विधान सभा चुनाव से पहले ही विधानसभा क्षेत्रों में पैठ बनाना शुरु कर दिया है। पार्टी का उन सीटों पर विशेष फोकस है जहां 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिली थी। इनमें से एक सीट छावनी भी है। भाजपा दक्षिण जिला संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की टीम को एक सप्ताह के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) अभियान के माध्यम से छावनी विधानसभा क्षेत्र में उतार दिया है।

छावनी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन पदाधिकारियों को घर-घर संपर्क कर एक एक मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने छावनी, बाबूपुरवा, ओमपुरवा, श्याम नगर में संपर्क अभियान चलाया। घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर एससीआर संबंधी जैसे सभी को गणना प्रपत्र मिला कि नहीं, गणना प्रपत्र भरने में आने वाले परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

लोगों ने बताया कि महिलाओं के मायके वालों को पिता और माता का डिटेल ढूंढने में दिक्कत आ रही है। 2003 की मतदाता सूची में परिजनों का नाम नहीं मिल पा रहा है। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल कमेटी, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी एवं बूथ प्रवासी से विशेष  बातचीत की। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय हम जिस तरह मिलकर काम करते हैं एसआईआर अभियान में भी उसी तरह सक्रियता, सामूहिकता और उत्साह के साथ जुटना है।

एसआईआर में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न करें । बीएलए टू , बूथ अध्यक्ष तथा बूथ प्रवासी प्रतिदिन बूथ पर मौजूद रहे और यह सुनिश्चित करें कि बूथ के सभी लोगों के भरे हुए गणना प्राप्त जमा हो जाएं। मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा करना, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाना मृत, स्थानांतरित और बोगस मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाना है।

बूथ पर भाजपा विचार परिवार के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इन लोगों से संपर्क कर उन्हें भी एसआईआर अभियान में सक्रिय करें। यहां गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, सनी जायसवाल,सुमित तिवारी, ओपी आर्या, आलोक वर्मा, पार्षद अभिनव शुक्ला गोलू, अमरीश जायसवाल जितेंद्र रावत, सचिन शुक्ला, मनु भाटिया, पंकज भाटिया, संजय बंसल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार