रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का 10 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड, बने ODI क्रिकेट के नए ‘SIX King’

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

IND VS SA: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। एक शानदार छक्के के साथ उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अब रोहित के नाम ODI करियर में 352 छक्के दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 269 पारियों में हासिल की, जबकि अफरीदी ने 369 पारियों में 351 छक्के जड़े थे। यानी रोहित ने 100 पारियां कम खेलकर अफरीदी को पछाड़ दिया।

ODI में सबसे अधिक छक्के:

1. रोहित शर्मा (भारत) – 352*
2. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 351
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 331
4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 270
5. एमएस धोनी (भारत) – 229

सबसे खास बात यह कि रोहित शर्मा दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टीम (भारत) के लिए 350+ छक्के जड़े हों। अफरीदी के 351 छक्कों में से 2 छक्के उन्होंने ICC वर्ल्ड XI की तरफ से लगाए थे, इसलिए पाकिस्तान के लिए उनके नाम 349 छक्के ही थे।

एक ही देश के लिए सबसे ज्यादा ODI छक्के:
1. रोहित शर्मा (भारत) – 352
2. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 349
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 330
4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 268
5. एमएस धोनी (भारत) – 222

मैच के दौरान रोहित और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। विराट ने 48 गेंदों में छक्के के साथ अपना 76वां ODI अर्धशतक पूरा किया, जबकि रोहित ने 43 गेंदों पर अपना 60वां वनडे फिफ्टी जड़ा। इसी पारी में हिटमैन ने वह ऐतिहासिक छक्का भी लगाया, जिसने उन्हें ODI का नया सिक्सर किंग बना दिया।

संबंधित समाचार