लखनऊ: राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे अखिलेश यादव
लखनऊ। नगर पंचायत बख्शी का तालाब लखनऊ के भौली गांव में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अजय रतन सिंह चौहान की बहन मोनिका सिंह को आशीर्वाद देने आए थे। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने भौली के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर जोकि 400 वर्ष पुराना है …
लखनऊ। नगर पंचायत बख्शी का तालाब लखनऊ के भौली गांव में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अजय रतन सिंह चौहान की बहन मोनिका सिंह को आशीर्वाद देने आए थे। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने भौली के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर जोकि 400 वर्ष पुराना है में दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि इसके जीर्णोद्धार हेतु मैं पूरा सहयोग करूंगा। भौली गांव के ही प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया लखनऊ जिले में स्थित बख्शी का तालाब का गांव भौली पूर्व में भी काफी चर्चा में रहा है, मैं यहां का निवासी हूं। यहां पर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के प्रांगण में 1942 में जवाहरलाल नेहरू, स्वर्गीय चंद्रभान गुप्ता एवं लाल बहादुर शास्त्री एवं अटल बिहारी बाजपेयी ने यहां पर जनता को संबोधित किया है।
इस अवसर पर हिंदी संस्थान के प्रसिद्ध कवि उदय प्रताप सिंह, कालिका सिंह एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव यादव, पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, नीरभ सिंह चौहान, सानू सिंह, संदीप सिंह, बीएनसीटी कॉलेज के वाइस चेयरमैन रजत सिंह पटेल सहित 800 से अधिक लोग मौजूद रहे।
