मुरादाबाद: मिशन शक्ति के तहत छात्रओं को दिए फिट रहने के टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। हिंदू कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को फिट रहने के टिप्स दिए गए। रासेयो द्वारा संचालित अभियान फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डा. पंकज सिंह ने छात्राओं को शारीरिक प्रशिक्षण के लाभों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि व्यायाम के लिए किसी कारण …

मुरादाबाद,अमृत विचार। हिंदू कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को फिट रहने के टिप्स दिए गए। रासेयो द्वारा संचालित अभियान फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी डा. पंकज सिंह ने छात्राओं को शारीरिक प्रशिक्षण के लाभों से परिचित कराया।

उन्होंने बताया कि व्यायाम के लिए किसी कारण बाहर जाना कठिन है, तो घर पर रहकर भी विभिन्न व्यायाम कर सकते हैं। रासेयो छात्राओं ने डा. पंकज सिंह के निर्देशन में शारीरिक प्रशिक्षण का अभ्यास किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. बीना कुमारी ने सभी छात्राओं को उत्साह के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने चिंतन को सकारात्मक दिशा दें। अन्याय के प्रति सावधान रहें।

अनुचित व्यव्हार को अनदेखा न करें। डा. प्रशांत कुमार ने सभी छात्राओं को व्यायाम व योग अपने परिवार व मित्रों को भी सीखने की जरूरत बताई।

संबंधित समाचार