Lucknow News: काकोरी में लगेगी जैन तीर्थंकर आदिनाथ की 21 फीट ऊंची प्रतिमा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: काकोरी स्थित पारसनाथ धाम में जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर वार्षिक रथयात्रा का आयोजन किया गया। इस उत्सव में संपूर्ण अवध क्षेत्र से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया।

मुख्य संयोजक ब्रजेश जैन बंटी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 24 से 29 जून 2026 तक चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर के सानिध्य में 21 फीट ऊंची आदिनाथ की प्रतिमा का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। नवगठित समिति ने तीर्थंकर के चरणों में श्रीफल अर्पित कर महोत्सव की सफलता का आशीर्वाद लिया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, कार्याध्यक्ष जागेश जैन, महामंत्री संदीप जैन, कोषाध्यक्ष रितेश जैन, मुख्य संयोजक ब्रिजेश जैन बंटी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, राकेश जैन, सह-मंत्री विशाल जैन (वास्तुकार), सह-कोषाध्यक्ष विशाल जैन, संयोजक भारतेंदु जैन, जय कुमार जैन (अवध क्षेत्र) ने महोत्सव की तैयारियां पूरे अवध क्षेत्र में उत्साह के साथ शुरू कर दी हैं।

संबंधित समाचार