कश्मीर की वादियों में पत्नी संग हनीमून मना रहे आदित्य, यहां देखिए तस्वीरें और वीडियो
मुबंई। बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इन दिनों अपनी न्यू मैरिड लाइफ को जमकर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। शादी के बाद वह अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून के लिए कश्मीर रवाना हुए है, जिसकी एक तस्वीर आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। आदित्य के शेयर …
मुबंई। बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इन दिनों अपनी न्यू मैरिड लाइफ को जमकर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। शादी के बाद वह अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ हनीमून के लिए कश्मीर रवाना हुए है, जिसकी एक तस्वीर आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। आदित्य के शेयर करते ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
आप देख सकते हैं कड़ाके की ठंड में दोनों इस ट्रिप में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों आदित्य और श्वेता काफी स्वीट लग रहे हैं। उन्होंने लिखा है- ‘हनीमून की शुरुआत हो गई है। धरती के स्वर्ग पर मैं पहली बार आया हूं।’ वैसे सोशल मीडिया पर दोनों के ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग दोनों की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। आप सभी को पता ही होगा आदित्य ने कोरोना काल में शादी की।
वीडियो: कश्मीर में हनीमून पर यूं इंजॉय करते दिखे आदित्य और श्वेता
https://www.instagram.com/p/CI2KRNxlgVX/
आपको याद हो तो शादी के बाद आदित्य का भी एक फनी वीडियो खासा वायरल हुआ था जहां पर श्वेता अपने ससुराल में पहली बार खाना पका रही थीं। उस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य कह रहे थे कि ‘अगर अच्छा नहीं बनाया तो मायके चले जाना।’ काम के बारे में बात करें तो इन दिनों आदित्य इंडियन आइडल को होस्ट कर रहे हैं।
