Moradabad: 13 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को प्राधिकरण ने ध्वस्त किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर मंगलवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने दो जगहों पर कार्रवाई कर 13 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। 

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने कल्याणपुर एहतमाली क्षेत्र में राजेश सिंह टैगोर और इरफान के द्वारा लगभग 8 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इसी क्रम में ग्राम रतनपुर कलां, डींगरपुर रोड पर अब्दुल मतीन के द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण कराया।

प्राधिकरण की ओर से चेतावनी दी गई कि बिना मानचित्र स्वीकृति किसी भी प्रकार की प्लाटिंग, निर्माण अथवा विकास कार्य पूर्णतः अवैध एवं दंडनीय है। ऐसे मामलों में प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

संबंधित समाचार