Rampur : प्रसूता की मौत के बाद प्राइवेट अस्पताल का ओटी किया गया सील

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर,अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गांव मिलकाजी निवासी कासिम की 35 वर्षीय पत्नी भूरी को प्रसव पीड़ा होने पर जीनियस हास्पिटल में भर्ती कराया था। शिशु को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उत्तराखंड के काशीपुर ले गए थे। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जिला नोडल अधिकारी ने जीनियस हास्पिटल की ओटी को सील कर दिया है।

प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को परिजन महिला को नगर के बिलासपुर के निकट सरकारी बाग के पास संचालित जीनियस हास्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल में अनट्रेंड चिकित्सकों द्वारा उपचार किया। जिससे महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसी दौरान महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के बाद उसकी तबीयत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

हंगामे के दौरान अस्पताल का स्टाफ मौके से खिसक गया। परिजन गंभीर अवस्था में जच्चा महिला को उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को जिला नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी चौधरी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पल पहुंचे। जांच शुरू कर दी, उसके बाद ओटी को सील कर दिया। नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि महिला का हालत बिगड़ने पर जीनियस हास्पिटल पर छापामार कार्रवाई की गई थी। मौके पर चिकित्सक न मिलने के कारण ओटी को सील कर दिया।

संबंधित समाचार