KGMU में यौन शोषण और धर्मान्तरण के प्रयास का मामला : केजीएमयू प्रशासन ने परिसर में लगाए नोटिस, जानिये क्यों
लखनऊ, अमृत विचार : किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है, यौन शोषण और धर्मान्तरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
केजीएमयू परिसर स्थित प्रमुख विभागों और अधिकारियों के कार्यालयों पर नोटिस चस्पा की गई है, इस नोटिस के जरिये केजीएमयू प्रशासन ने अपील जारी की है, जिसमें धर्मपरिवर्तन के लिए किसी तरह का दबाव या प्रलोभन की जानकारी कोई भी गुप्त रूप से दे सकता है, इतना ही नहीं यदि नाम से भी कोई सूचना देता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

दरअसल, केजीएमयू में यौन शोषण और धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आने के बाद सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। जो पूरे मामले की जांच कर रही है।
अब केजीएमयू प्रशासन ने एक नोटिस जारी की है जिसे प्रमुख विभागों अथवा अधिकारियों के कार्यालय पर चस्पा किया गया है। केजीएमयू पैरामेडिकल संकाय के अधिष्ठाता प्रो.केके.सिंह ने यह पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि धर्म परिवर्तन के लिए किसी प्रकार का दबाव, प्रेरणा अथवा प्रलोभन दिया गया हो तो वह शिकायत कर सकता है। इतना ही नहीं इसकी सूचना कोई भी बंद लिफाफे में केजीएमयू प्रशासन अथवा जांच समिति को दे सकता है। जिसकी जानकारी पूर्णतया गोपनीय रखी जायेगी, लेकिन यह जानकारी 6 जनवरी शाम 5 बजे तक दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें : US Strikes Venezuela : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
