गोंडा न्यूज : सेवानिवृत्त लिपिक पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, जानें पूरा मामला
गोंडा, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग एडेड स्कूलों में हुए शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े के मामले में जांच का सामना कर रहे बालक भगवान लघु माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त लिपिक स्वंय प्रकाश शुक्ला के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि स्वंय प्रकाश के खिलाफ एडेड स्कूलों में नौकरी दिलाने के नाम पर कई एफआईआर दर्ज है।इन सभी मामलों की जांच चल रही है। इसको लेकर पुलिस ने स्वंय प्रकाश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
