Bareilly : भुवनेश्वर के मौसम ने बरेली आने वाली मुंबई फ्लाइट दो घंटे लेट करायी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी के मौसम में रविवार को पहली बार मुंबई फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से बरेली एयरपोर्ट पहुंची। भुवनेश्वर में मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट मुंबई देरी से पहुंची, इस वजह से मुंबई से बरेली आने वाली फ्लाइट भी लेट हो गई।

कड़ाके की ठंड में यात्रियों को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने का इंतजार करना पड़ा। बरेली से मुंबई जाने वाले यात्रियों को एक बार को लगा कि अब फ्लाइट नहीं आएगी, यदि आ गयी तो शाम होते ही उड़ान भरने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन शाम करीब 4:15 बजे आई फ्लाइट मुंबई के लिए करीब 4:55 बजे उड़ गयी। 

इससे 223 यात्रियों ने राहत की सांस ली। बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने बताया कि मुंबई फ्लाइट के बरेली एयरपोर्ट पहुंचने का निर्धारित समय 2:20 बजे है लेकिन फ्लाइट देरी से 4:15 बजे बरेली पहुंची और 40 मिनट के बाद मुंबई के लिए उड़ गयी। बताया कि यह फ्लाइट भुवनेश्वर से पहले मुंबई आती है लेकिन भुवनेश्वर में मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट मुंबई देरी से आई, इसलिए बरेली आने में लेट हो गयी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज