06 जनवरी 2026 : जाने अपना राशिफल
मेष- आज कानूनी मामले उलझ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। कारोबार में अपेक्षा से कम लाभ होगा। दूसरों के कारण आपके काम प्रभावित होंगे। खानपान का ध्यान रखें। कंधों और कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।
वृष- आज व्यवसायी अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग में धन खर्च कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति लापरवाह न रहें। अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।
मिथुन- आज दिन आपकी इच्छा के अनुसार नहीं रहेगा। आपको दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। फाइनेंस और फंड्स को लेकर परेशान रहेंगे। इसीलिए आपको धैर्यवान बने रहना चाहिए। अपने कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। सर्दी-गर्मी की समस्या हो सकती है।
कर्क- आज अच्छी खबरों से दिन की शुरुआत होगी। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने रहन-सहन व जीवनस्तर पर काफी ध्यान देंगे। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।
सिंह- आज जरूरी कार्य लापरवाही के कारण रुक सकते हैं। गलत लोगों की संगत से बचें। दिखावे में धन खर्च होगा। भूमि भवन की खरीदारी में नुकसान हो सकता है। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनसुना न करें।
कन्या- आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। जॉब में इच्छित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। मित्रों व परिचितों का साथ मिलने से आपको काफी आसानी होगी। प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण और अपनेपन की भावना का विकास होगा।
तुला- आज किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कुछ नवाचार करने की प्रेरणा मन में उत्पन्न होगी। खानपान में शुद्धता का विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। विदेश यात्रा की बाधा दूर होगी। जॉब में मनोवांछित पद मिल सकता है। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। मनोरंजन के कार्यों में रुचि लेंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।
धनु- आज शाम को आपकी सेहत खराब हो सकती है। अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। अपनी क्षमता से ज्यादा धन खर्च न करें। आपके आसपास का माहौल अनूकूल नहीं रहेगा। लोग आपका अपमान कर सकते हैं।
मकर- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा। अपने शौक पर धन खर्च कर सकते हैं। घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है।
कुंभ- आज विपरीत लिंग के जातकों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। किसी पर पर ज्यादा विश्वास न करें। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। संतान का व्यवहार थोड़ा अजीब सा रहेगा। परोपकार के कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं।
मीन- आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। घरेलू वातावरण थोड़ा अजीब रहेगा। नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। परिजनों का व्यवहार सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंध स्वार्थ कारणों से प्रभावित होने की आशंका है।
