लखनऊः हर मंगलवार बीबीडी गेट के सामने भंडारे का आयोजन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामाजिक सेवा से जुड़ी टीम सर्वमंगलमंगल्ये ने वर्ष 2026 से एक नई पहल की शुरुआत की है। टीम अब हर मंगलवार को बीबीडी गेट (बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार) के सामने भंडारे का आयोजन करेगी।

आज शुभ मंगलवार के पावन अवसर पर सायंकाल 6:30 बजे से भंडारे (प्रसाद वितरण) की शुरुआत हुई। टीम ने सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध किया है कि बीबीडी गेट के सामने पधारकर प्रसाद ग्रहण करें। यह भंडारा अब हर मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित होगा। टीम ने लोगों से अपील की है कि इस पुण्य कार्य की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

टीम सर्वमंगलमंगल्ये "सेवा ही धर्म है" के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय है। टीम मानव सेवा, गौ सेवा, वृक्षारोपण और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने जैसे कार्यों में लगी रहती है। सेवा के हर क्षेत्र में और आवश्यकता के समय टीम हमेशा साथ खड़ी रहती है।

टीम के प्रमुख सदस्यों में सचिन दुबे, अंतरिक्ष पांडे, अजय ठाकुर, उदित शुक्ला, रजनीश गुप्ता, प्रमोद जयसवाल, तनुज निषाद, पुनीत चौबे, लकी वर्मा, आदित्य त्रिपाठी, ऋषभ पांडेय, तरुण, अनिकेत, मनोज पांडेय और एडवोकेट मनोज शामिल हैं। टीम ने आमंत्रित करते हुए कहा, "आइए, सेवा के इस पावन मार्ग में हमारे साथ जुड़ें और समाज कल्याण में सहभागी बनें।"

 

संबंधित समाचार