Moradabad: जिले में 20,71, 844 मतदाता सूची में शामिल, आलेख्य का किया अनंतिम प्रकाशन
मुरादाबाद, अमृत विचार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जिले की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में उन्हें आगे के प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। अनंतिम सूची के अनुसार जिले की छह विधानसभाओं में कुल 20,71,844 मतदाता शामिल हैं। जिसमें सर्वाधिक मतदाता मुरादाबाद नगर विधानसभा में 4,31,477 हैं। जबकि सबसे कम मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा में 3,02,163 हैं।
विधानसभा निर्वाचक मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित किया। जारी सूची के अनुसार जिले में कुल छह विधानसभाओं को मिलाकर 20,71, 844 मतदाता हैं। जिसमें 11,26,663 पुरुष और 9,45,117 महिला मतदाता और अन्य 64 मतदाता हैं। विधानसभावार मतदाताओं की संख्या देखें तो कांठ में कुल 3,42,346 मतदाता हैं। जिसमें 1,87,071 पुरुष, 1,55,265 महिला और 10 अन्य मतदाता हैं। ठाकुरद्वारा विधानसभा में कुल 3,35,634 मतदाता हैं। जिसमें 1,82,247 पुरुष, 1,53,386 महिला मतदाता और 1 अन्य मतदाता शामिल हैं।
मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा में कुल 3,02,163 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 1,63,913 और 1,38,243 महिला मतदाता और 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। मुरादाबाद नगर विधानसभा में कुल 4,31,477 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,30,970, महिला मतदाता 2,00,479 और 28 अन्य मतदाता हैं। जबकि कुंदरकी विधानसभा में कुल मतदाता 3,47,030 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 1,91,386 और महिला मतदाता 1,55,633 और 11 अन्य मतदाता हैं, वहीं बिलारी विधानसभा (आंशिक) में कुल मतदाताओं की संख्या 3,13,194 है। जिसमें 1,71, 076 पुरुष मतदाता, महिला मतदाताओं की संख्या 1,42,111 और अन्य 7 मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार छह विधानसभाओं को मिलाकर जिले में कुल मतदाताओं की वर्तमान में संख्या 20,71, 844 है।जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के आलेख्य के प्रकाशन के साथ ही 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इसी प्रकार 6 जनवरी से 27 फरवरी तक गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया जाएगा। अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा।
