प्रतापगढ़ : रंग लाया विधायक राजेंद्र मौर्य का प्रयास, डेढ़ दर्जन जर्जर सड़कों के बहुरेंगे दिन, मिला 4 करोड़ 24 लाख का बजट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। सदर विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए सदर विधायक राजेंद्र मौर्य का प्रयास रंग लाया। शासन से 4 करोड़ 24 लाख रुपये बजट जारी हो गया है। जल्द ही सड़कों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

सदर विधायक के प्रतिनिधि अरुण मौर्य के अनुसार जगेशर गंज इंटर कॉलेज से राइस मील तक संपर्क मार्ग के लिए 21 लाख 31 हजार, दादूपुर रेलवे लाइन से दादूपुर ककरहा तक संपर्क मार्ग के लिए 26 लाख 9 हजार,सडवा चंद्रिका से तिवारीपुर संपर्क मार्ग के लिए 19 लाख 9 हजार, अर्जुनपुर ठकुरैया बस्ती संपर्क मार्ग 11 लाख 77 हजार, बद्दी का पुरवा से गणेशपुर संपर्क मार्ग 9 लाख 44 हजार, गोबरी से सराय महिमा संपर्क मार्ग 18 लाख 53 हजार, चतुरपुर से उमरी संपर्क मार्ग 21 लाख 59 हजार, सडवा चंद्रिका मार्ग से रामलीला मैदान बाय खैरा ग्राम तक संपर्क मार्ग 28 लाख 6 हजार, चमनगंज से सराय महिमा संपर्क मार्ग 32 लाख 55 हजार, डगरी शिव मंदिर से भदौसी संपर्क मार्ग 30 लाख 12 हजार, चेरा से गड़वारा संपर्क मार्ग 17 लाख 91 हजार, गोबरी मोड़ से कंसापुर बाया जगेशरगंज तक संपर्क मार्ग 31 लाख 6 हजार,अर्जुनपुर प्राथमिक विद्यालय से मठिया संपर्क मार्ग 8 लाख 48 हजार, गोवरी से मेवा सरोज के घर से रामकुमार लेखपाल के घर तक 7 लाख 95 हजार, बांसी बासूपुर संपर्क मार्ग 38 लाख 18 हजार, एनएच 931 चेरा से सुनील सिंह के घर संपर्क मार्ग सात लाख 16 हजार, संग्रामपुर में राम कृपाल यादव की दुकान से प्राथमिक विद्यालय तक संपर्क मार्ग 38 लाख 61 हजार, खैरा गौरवारी रानी का इनारा से खेवन का पुरवा तक संपर्क मार्ग 38 लाख 42 हजार के बजट से कायाकल्प किया जाएगा। इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग द्वारा दुरुस्त किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत के लिए बजट की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार