बाराबंकी : प्रचार थमा, दि बार एसोसिएशन का मतदान कल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। दि बार एसोसिएशन तहसील फतेहपुर के वार्षिक चुनाव को लेकर अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। घर-घर और चैम्बर-चैम्बर संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा गया। तहसील परिसर में पूरे दिन चुनावी सरगर्मी रही और जलपान की दुकानों व होटलों पर चाय-समोसा व टिक्की के साथ समर्थकों की बैठकों का दौर चलता रहा।

अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार निगम, प्रेमचन्द्र पाल और हरीश मौर्या मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव नयन तिवारी व सतीश वर्मा के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद पर मनीष कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंह नम्बरदार, अनीत रावत, रामऔतार गौतम, अमर सिंह वर्मा और कुबेर सिंह वर्मा सहित छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर गणेश शंकर मिश्रा व सर्वेश श्रीवास्तव के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल सुबह 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। अंतिम बैठक में इल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, पौरूष श्रीवास्तव, अलीउद्दीन शेख और ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार