बरेली: सर्दी में सावधानी ही संक्रमण से करेगी बचाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सर्दी के मौसम में गलन बढ़ गई है। इस सर्दी में संक्रमण से बचाव के लिए हमें सावधानी के साथ ही जागरूक होना चाहिए। खान-पान के जरिए हमे अपनी इम्युनिटी को मजबूत करना होगा। सबसे अधिक हमें अपने परिवार में सांस, कैंसर, टीबी व हृदयगति और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित सदस्यों …

अमृत विचार, बरेली। सर्दी के मौसम में गलन बढ़ गई है। इस सर्दी में संक्रमण से बचाव के लिए हमें सावधानी के साथ ही जागरूक होना चाहिए। खान-पान के जरिए हमे अपनी इम्युनिटी को मजबूत करना होगा। सबसे अधिक हमें अपने परिवार में सांस, कैंसर, टीबी व हृदयगति और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित सदस्यों का ख्याल रखना होगा। यही नहीं बच्चों और बुजुर्गों को भी संक्रमण से बचाना होगा।

एसीएमओ डा.अशोक कुमार बताते हैं कि बाहर का खाना पीना अभी एक बंद रखें। घर का बना ही खाने का सेवन करें। कहा ऐसे मौसम में सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इस सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से ग्रसित हो रहे है। इस समय ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचने की आवश्यकता है,क्योंकि यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी से गरारे करें और भाप भी लें। उन्होंने बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने को कहा। उनके अनुसार बच्चे या बुजुर्ग जब भी घर से बाहर निकलें पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।

इस तरह करें संक्रमण से बचाव
बार बार हाथ धोएं, हाथ धोने के लिए साबुन और पानी या एल्कोहल वाला हैंड सैनेटाइजर का प्रयोग करें।
अगर कोई खांस या छींक रहा है, तो उससे उचित दूरी बनाए रखें
शारीरिक दूरी बनाना संभव न हो, तो मास्क लगाएं, आंखें, नाक या मुंह न छुंए
खांसने या छींकने पर नाक और मुंह को कोहनी या टिश्यू पेपर से ढक लें
अगर आपको बुखार, खांसी है और सांस लेने में परेशानी हो रही है तो चिकित्सक से सलाह लें

ठंड बढ़ चुकी है इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका है। वर्तमान समय में अनियमित जीवन शैली अपनाने से हमारी इम्युनिटी कम होगी और इससे कोरोना संक्रमण का नुकसान बढ़ सकता है। इसलिए कुछ छोटे छोटे बदलाव और सामन्य प्रयासों से इस महामारी से अपने आपको सुरक्षित रखा जा सकता है।
डा.अशोक कुमार, एसीएमओ

संबंधित समाचार