Bareilly: कुख्यात पंखिया हिस्ट्रीशटर तौफीक प्रधान का चाकूबाज बेटा और दो साथी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। चाकूबाजी करने का आरोपी कुख्यात पंखिया हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान के बेटे समेत तीन लोगों को बरादारी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। उसके पास से एक चाकू बरामद भी किया गया।

दरअसल बारादरी थाना क्षेत्र जगतपुर पानी की टंकी के पास रहने वाले मोहम्मद कासिम ने  पर तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने अपने साथियों सब्बू व सोहिल निवासी एजाज नगर गौटिया, अचल सैनी निवासी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी थाना बारादरी के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया था। गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने कासिम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आफताब समेत सोहिल व अचल सैनी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक तौफीक प्रधान के बेटे ने इलाके में दबंग लड़कों के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है। सलाम नहीं करने को लेकर कासिम से रंजिश थी, लिहाजा खुन्नस निकालने के लिए उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

संबंधित समाचार