सम्पूर्ण समाधान दिवस में 87 प्रकरण निस्तारित, जिलाधिकारी ने बीकेटी तहसील में सुनीं जनता की समस्याएं
पांचों तहसीलों में प्राप्त हुए 445 प्रकरण
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी की पांचों तहसीलों में माह के तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील बीकेटी में समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 445 प्रकरणों में से 87 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश के साथ सम्बंधित विभागों को उपलब्ध करा दिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि बीकेटी तहसील में 131 में से 37 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 36 में से4, तहसील मलिहाबाद में 52 में से 4, तहसील मोहनलालगंज में 133 में से 34 तथा तहसील सरोजनीनगर में 93 में से 8 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया। पुलिस 57, राजस्व 262, विकास 22, शिक्षा 1, स्वास्थ्य 2, समाज कल्याण 10, नगर निगम 6 तथा अन्य 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
बीकेटी तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, उप जिलाधिकारी तहसील बीकेटी साहिल कुमार, तहसीलदार बीकेटी, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
