राम मंदिर के पत्थरों से संवारा जा रहा अलीगंज हनुमान मंदिर, जल्द ही सभी सुविधाओं के साथ भक्तों के लिए खोले जाएंगे द्वार

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

80 फीट चौड़ा और 20 फीट ऊंचे द्वार का निर्माण भी हो रहा इन्हीं पत्थरों से

नीरज मिश्र अभिषेक, लखनऊ, अमृत विचार: अलीगंज का प्राचीन महावीर हनुमान मंदिर अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मंगाए गए पत्थरों से संवारा जा रहा है। 80 फीट चौड़े और 20 फीट ऊंचे मुख्य द्वार का निर्माण भी इन्हीं पत्थरों से किया गया है। 

मंदिर कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित के अनुसार एक करोड़ से अधिक के बजट से मंदिर का सुंदरीकरण किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य द्वार को चौड़ा किया गया है। अगल-बगल बने शनिदेव, महादेव के मंदिर को भी भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। 

दीक्षित ले बताया कि मंदिर में राष्ट्रपति से लेकर कई बॉलीवुड स्टार तक दर्शन करने आ चुके हैं। इसी मंदिर के नाम से बडे मंगल के मेले का आयोजन भी होता है। सुंदरीकरण कार्य में अभी तक 75 लाख से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है। जल्द ही मंदिर भक्तों को अलग भव्यता के साथ दिखेगा।

 

संबंधित समाचार