लखनऊ के चिड़ियाघर में पार्टी ऑन व्हील्स बना बच्चों के बर्थडे का नया केंद्र, पुरानी बाल रेल का रिनोवेशन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वर्ष-23 में पुरानी बाल रेल का रिनोवेशन कर शुरू की गई पार्टी ऑन व्हील्स योजना बच्चों के जन्मदिन मनाने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। अब तक इस योजना में शामिल होकर कई लोग अपना बर्थडे अनोखी पहल के साथ यहां मना चुके हैं। 

रविवार को पार्टी ऑन व्हील्स के तहत गोखले मार्ग निवासी महेश कुमार की ओर से अपनी पौत्री का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों के बर्थडे आयोजन की सुविधा प्रदान करने वाला यह देश का पहला प्राणी उद्यान है। 

उद्यान निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि पार्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से जन्मदिन मनाने से बच्चों को विशेष आनंद मिलता है, इसके साथ ही वन्यजीवों को देखने, समझने और उनके बारे में जानने का अवसर भी मिलता है। 

उन्होंने आगे बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति प्राणी उद्यान कार्यालय से दस का फार्म लेकर पार्टी ऑन व्हील्स की बुकिंग करा सकता है। पार्टी ऑन व्हील्स की बुकिंग शुल्क 5100 रु है। इसके अलावा प्राणी उद्यान में मौजूद कैंटीन और फूड कोर्ट से आवश्यकता अनुसार भोजन की व्यवस्था भी कराई जा सकती है।

ये भी पढ़ें : 
माघमेला में फिर साधु-संतों-भक्तों के साथ दुर्व्यवहार... भड़के अखिलेश यादव, भाजपा सरकार पर लगाया बड़ा आरोप 

संबंधित समाचार