रायबरेली : दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। नेता प्रतिपक्ष और जिले के सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार देर रात भुएमऊ स्थित गेस्ट हाउस पर पहुंचे। इस दौरान जगह - जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हरचंदपुर में राहुल गाड़ी से उतरकर लोगों से मुलाकात भी किया।

सांसद राहुल गांधी दौरे के दूसरे दिन सुबह भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आईटीआई स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में रायबरेली क्रिकेट लीग का शुभारम्भ करेंगे। वहीं दोपहर बाद रोहनिया ब्लाक के उमरन ग्राम सभा में मनरेगा चौपाल लगाएंगे। इसके बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। तीसरे दिन विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मिलने के बाद चले जाएंगे।

संबंधित समाचार