Bareilly : विश्वविद्यालय ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से मांगे फर्जी दस्तावेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फर्जी प्रमाण-पत्र व अंकपत्र बनाकर युवती की अल-फलाह यूनिर्सिटी में नौकरी लगवाने की शिकायत को विश्वविद्यालय ने गंभीरता से लिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से अल-फलाह यूनिवर्सिटी को पत्राचार करके फर्जी प्रमाण-पत्र सहित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं।

भोजीपुरा के कुआटांडा निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि धौराटांडा के कुछ लोग फर्जी मोहरों से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मार्कशीट और अनुभव प्रमाण पत्र तैयार रहे हैं। शिकायत के मुताबिक प्रार्थनापत्र के मुताबिक आरोपियों के तैयार फर्जी दस्तावेज से एक युवती ने अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस रिसर्च सेंटर, मौज फरीदाबाद हरियाणा में नौकरी हासिल कर ली। 

विश्वविद्यालय स्तर पर दिया गया एनरोलमेंट नंबर व रोल नंबर किसी अन्य विद्यार्थी के नाम जारी था। मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा नियंत्रक ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को पत्राचार करते हुए दस्तावेज मांगे हैं।

 

संबंधित समाचार