'मेरे राम'... रामलला प्रतिष्ठा दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर रिलीज हुआ मनोज भावुक का गीत  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। रामलला प्रतिष्ठा दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर मनोज भावुक का गीत ' मेरे राम ' रिलीज किया गया है। 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ, जहाँ रामलला की मूर्ति स्थापित की गई। उस ऐतिहासिक दिन के ठीक एक दिन पहले भगवान राम पर एक हिंदी गीत रिलीज हुआ है- मेरे राम ! इस शानदार गीत के गीतकार हिंदी-भोजपुरी के प्रख्यात कवि मनोज भावुक हैं। 

भोजपुरी फिल्म 'मेहमान' का यह गीत आज ही एस आर के म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ है। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्म के नायक अरविंद अकेला कल्लू हैं। यह गीत उन्हीं की आवाज़ में है। इस फिल्म के निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह निर्मित्त हैं।

इस भोजपुरी फिल्म के 9-10 गीतों में सिर्फ यही एक गीत हिंदी में है। शायद राम की व्यापकता को ध्यान में रखकर इसे हिंदी में रखा गया है। इस राम गीत के संगीतकार भोजपुरी फिल्मों के ख्यातिलब्ध लेखक-निर्देशक-संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म ' मेहमान ' एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है। 

फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ दर्शना बनिक, पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह, बीना पांडेय, संजीव मिश्रा, सोनू पांडेय, स्वस्तिका, अनु पांडेय, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री और विष्णु कुमार जैसे दमदार कलाकारों ने अभिनय किया है।

ये भी पढ़ें :
प्राइम वीडियो की हिंदी क्राइम थ्रिलर में नजर आएगी भूमि पेडनेकर, दमदार ट्रेलर रिलीज

संबंधित समाचार