लखनऊ : व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत, DM से मिले व्यापारी
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विशाख जी से मुलाकात की। व्यापारियों ने व्यवसायिक गैस सिलेंडर न मिलने से मिलकर मिठाई, कैटरिंग, रेस्टोरेंट, होटल कारोबार में आने वाले दिक्कतें बताईं।
इसके बाद अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति ज्योति गौतम को ज्ञापन सौंप कर सिलेंडर उपलब्ध कराने की अपील की। एडीएम ने कहा कि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं भारत पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात करके शीघ्र ही उचित समाधान निकाला जाएगा। एडीएम ने कहा कि व्यवसायिक सिलेंडर में थोड़ा सबको संयम बरतना होगा। फूड सेक्टर को सप्लाई में प्राथमिकता देने का प्रयास है। घरेलू गैस सिलेंडर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
अपर जिला अधिकारी ने कहा कि, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार व्यवसायिक गैस से संबंधित कुछ गाइडलाइन हैं जिसके अंतर्गत प्रशासन कार्य कर रहा है। वैश्विक कारणों से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, मो.आदिल आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : IndiGo के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया संभालेंगे प्रबंधन का कामकाज
