ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं हिना खान, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। गुलाबी-सफेद रंग के लहंगे में हिना कहर ढा रही हैं। वो ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। …
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। गुलाबी-सफेद रंग के लहंगे में हिना कहर ढा रही हैं। वो ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर उनकी तस्वीरे खूब वायरल हो रही हैं।
हिना ने गुलाबी और सफेद रंग के कॉम्बिनेशनल वाला लहंगा पहना है। वो इस ट्रेडिशनल लुक में गॉर्जियस लग रही है। हिना खान ने गले में भारी ज्वैलरी और माथे पर मांगटीका पहना हुआ है। बालों को खुला रखा है और हल्का मेकअप किया है।
हिना की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी हर तस्वीर पर हजारों लाइक्स देते हैं।
बता दें कि हिना खान कुछ दिनों पहले ही मालदीव से हॉलिडे बिताकर वापस लौटी हैं। हिना खान अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने मालदीव गई थीं।
