रोजगारपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन, डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन बना प्रचार का प्रभावी जरिया

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: रोजगारपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) ने एक व्यापक डिजिटल जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं, कारीगरों और संभावित उद्यमियों को सरकार की प्रमुख योजनाओं से सीधे जोड़ा जा रहा है।

इस डिजिटल अभियान के तहत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद–एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) और ओडीओपी मार्जिन मनी योजना जैसी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। यूपीकॉन, जो प्रदेश में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली एक प्रमुख सरकारी संस्था है, डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचा रहा है।

15 जिलों में 11 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच

यूपीकॉन के प्रबंध निदेशक प्रवीण सिंह के अनुसार, डिजिटल युग में सूचना की त्वरित पहुंच को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को सोशल मीडिया आधारित बनाया गया है। इसके अंतर्गत विभिन्न जनपदों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश के 15 जिलों में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा चुका है।

 

संबंधित समाचार