बड़ी खबर : बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा...कहा-अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों को शिखा पकड़कर पीटना निंदनीय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कहकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माघ मेले के दौरान ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के शिष्यों की शिखा पकड़कर मारपीट की गई। जिसके विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया।

एक चैनल को दिए इंटरव्यू का वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद के बटुक शिष्यों को चोटी खींच कर मारा गया। ब्राह्मणों के लिए चोटी का महत्व होता है, वह खुद एक ब्राह्मण हैं लिहाजा उनकी नजर में बेहद आपत्तिजनक है। दूसरा कारण उन्होंने भारत सरकार द्वारा जारी यूजीसी रेग्लुयलेशन 2026 के प्रावधानों पर भी ऐतराज जताया। कहा किए नए प्रावधानों सामान्य वर्ग के खिलाफ हैं। ये प्रवाधान सामान्य वर्ग से भेदभाव करने वाला है। उन्होंने अपने दफ्तर में अपने नाम के आगे रिजाइन भी लिख दिया।

उन्होंने कहा कि हमारे सामान्य वर्ग के जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। वह केवल एक कॉर्पोरेट कंपनी के कर्मचारी की तरह बनकर रह गए हैं। वह अब इस तंत्र का हिस्सा नहीं बन सकते। क्योंकि अब गणतंत्र नहीं बचा केवल भ्रम तंत्र बचा है।

संबंधित समाचार