01 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज दूसरों के भरोसे अपने जरूरी काम न छोड़ें। हालांकि पहले की गई मेहनत सुखद परिणाम दे सकती है। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में कुछ नई योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी।

वृष- आज मन में अज्ञात भय का प्रभाव रहने वाला है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन - आज व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी जॉब को बदलने का विचार बना सकते हैं। आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है।

कर्क- आज अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बुजुर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। रुके हुए निर्माण कार्यों को दोबारा शुरू कर सकते हैं।

सिंह- आज घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती करने से बचें। आपकी दिनचर्या अच्छी नहीं रहेगी। व्यवसाय में धन का नुकसान होगा। बच्चों से व्यवहार अच्छा रखें। आपका मन किसी कारण खराब हो सकता है।

कन्या- आज अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। दोपहर के बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे।

तुला- आज शाम के समय मित्रों के साथ भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। किसी इंटरव्यू में बैठ रहे हैं, तो आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक- आज विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

धनु- आज आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक संबंधों का तनाव दूर होगा। लोग आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं। जीवन में आपको बड़े परिवर्तन करने से बचना चाहिए।

मकर- आज व्यापार में बिक्री बढ़ सकती है। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। आप अपने परिजनों को पूरा समय देंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त हो सकते हैं।

कुंभ- आज आपको नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। आप जिन अवसरों को तलाश रहे थे, वे आपको प्राप्त हो सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं।

मीन- आज सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। करियर को लेकर किसी से सलाह लेना उचित नहीं है। प्रेमीजन के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

संबंधित समाचार