14 मार्च : पहली बोलती भारतीय फिल्म 'आलमआरा' का हुआ प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1879: सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म।

1883: जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री, इतिहासकार, राजनीतिक सिद्धांतकार, समाजशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।

1913: मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्काट्ट का जन्म।

1931: पहली बोलती भारतीय फिल्म 'आलमआरा' का प्रदर्शन हुआ।

1939: स्लोवाकिया ने आजादी की घोषणा की।

1963: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे जयनारायण व्यास का निधन।

1965: फिल्म अभिनेता आमिर खान का जन्म हुआ। आमिर पहली बार 1973 में यादों की बारात फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। ग्यारह साल बाद 1984 में आई होली उनकी पहली फिल्म थी। उन्हें कयामत से कयामत तक से इंडस्ट्री में पहचान मिली।

1987: फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्तापलट हुआ।

1998: सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

2004: व्लादिमीर पुतिन लगातार दूसरी बार रूस के राष्ट्रपति बने। 1999 में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपित बोरिस येल्तसिन की जगह ली थी।

2013: शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति बने। जिनपिंग इससे पहले पांच साल चीन के उप-राष्ट्रपति भी रहे थे।

2016: रूस ने सीरिया से अपनी सेनाएं वापस बुलाने की घोषणा की।

2018: ब्लैक होल पर काम करने वाले वैज्ञानिक और अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम: फ्रॉम दि बिग बैंग टू ब्लैक होल किताब लिखने वाले स्टीफेन हॉकिन्स का निधन। हॉकिन्स कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक भौतिक विज्ञान और गणित के प्रोफेसर थे। शारीरिक विकलांगता के बावजूद उन्होंने ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र में कई अहम सिद्धांत दिए।

संबंधित समाचार