Moradabad: संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान, संत शिरोमणि रविदास जयंती 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कांठ, अमृत विचार। नगर में धूमधाम के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव शोभायात्रा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। नगर में हर्षोल्लास के साथ संत रविदास जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। प्रातः काल हवन एवं पूजन का आयोजन किया गया। संत रविदास धर्मशाला पर विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि मौलाना असद एवं आचार्य भावेश शर्मा ने कहा कि संत रविदास ने संसार को भाईचारा और एकता का संदेश दिया। उन्होंने संसार को बताया कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता इसलिए सदैव परिश्रमी बने रहो। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा को चरितार्थ किया।

गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजपाल सिंह प्रजापति, कमेटी के अध्यक्ष पवन भारती, महासचिव धर्मपाल, परितोष भारतीय, अभिषेक भारती, देवराज सिंह जाटव, बलवंत सिंह, जगदेव सिंह, हरपाल सिंह, ओम प्रकाश बौद्ध आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी में गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह एवं संरक्षक सरदार कृपाल सिंह चढ्डा को सम्मानित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार भारती ने सभी का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन गौतम कुमार ने किया। इससे पूर्व तीन दिवसीय महोत्सव में शनिवार की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ समाजसेवी हिमांशी चौहान ने किया।

शोभा यात्रा का शुभारंभ केनरा बैंक के मैनेजर सुबोध गौतम ने किया। सर्वप्रथम ग्राम महमूदपुर माफी की शोभायात्रा कांठ के रविदास धर्मशाला पर पहुंची, जहां से कांठ एवं महमूदपुर माफी की शोभायात्रा संयुक्त रूप से निकली। दोनों शोभा यात्रा रविदास मंदिर से मौहल्ला पट्टी वाला, उपदेश नेता का चौराहा, मुख्य बाजार, वैश्य बिश्नोई धर्मशाला, मुख्य हाइवे होते हुए अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा में सबसे आगे घनश्याम सिंह पहलवान व्यायाम शाला के खिलाड़ी हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में दर्जनों झांकियां ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम राम नरेश यादव, चौकी इंचार्ज राहुल राघव, उपनिरीक्षक कमलदीप व संजीव कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर तहसील क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर गांव में बड़े हर्षोल्लाह से संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद बृजेश कुमार उर्फ विजेंद्र सिंह रहे। 

अध्यक्षता हुकम सिंह जाटव ने की तथा पूर्व प्रधान कमलबीर सिंह, मुकुंद सिंह, लालमन, बाबू सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। तहसील क्षेत्र के ग्राम ठाट में भी संत रविदास जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 10 के जिला पंचायत सदस्य रईसुद्दीन ने सन्त शिरोमणि रविदास के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा तहसील क्षेत्र में कुरी रवाना, खिचड़ी, डुडैला,आवी हफीज पुर आदि ग्रामों में भी संत रविदास जी की शोभा यात्रा निकाली गई।

संत रविदास जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। रविवार को नगर के अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ व बसपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संघ के संरक्षक व बसपा के जिला सचिव डॉ. रामपाल सिंह गौतम ने कहा कि संत रविदास एक समाज सुधारक एवं छुआछूत व जाति वर्ण व्यवस्था के खिलाफ थे। संत शिरोमणि ने विश्व को मन चंगा तो कटौती में गंगा का संदेश दिया। 

संत रविदास ने अपने जीवनकाल में हमेशा समाज सुधार व कुरीतियों को नष्ट करने के लिए कार्य किए। उन्होंने पूरे विश्व में सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित किया। शेर सिंह सागर, अजय कुमार, अमित कुमार, ईश्वर सागर, धर्मेन्द्र कुमार, धर्मवीर सिंह, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, बंटी, सुशील कुमार, विशाल, डॉ. संदीप कुमार, गौरव सागर आदि मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के गांव राजुपुर कला स्थित रविदास धर्मशाला से चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में रविदास जयंती पर एक शोभायात्रा निकली गई । शिवलाल सिंह,प्रीतम कुमार, जगराज सिंह, सुमित कुमार, बिजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मालू सिंह आदि मौजूद रहे ।

 

संबंधित समाचार