बजट 2026 : केंद्रीय बजट नए भारत की कल्पना को साकार करने वाला-दुर्विजय

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा महानगर के सभी मंडलों में एलईडी स्क्रीन लगाकर बजट लाइव देखा गया। डीडी पुरम मंडल में हुए कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और मेयर डॉ उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल आदि ने बजट देखा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का कहना है कि बजट नए भारत की कल्पना को साकार करने वाला है, सभी धर्मों, जाति के लोगों को ध्यान में रखकर बजट लाया गया है। हर वर्ग को लाभ पहुंचे, इसका विशेष ख्याल रखा गया है। केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से जोड़ने की जो घोषणा की है, वह नए भारत की कल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने का माध्यम है। प्रदेश उपाध्यक्ष/ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, प्रत्तेश पांडे, डॉ तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, मनीष अग्रवाल, विशाल मल्होत्रा, पवन अरोड़ा, रामकृष्ण शुक्ला, विपिन भास्कर, मनमोहन सवरवाल, शिशिर गुप्ता, ईशान सक्सेना, संजीव शर्मा, योगेश कुमार बंटी, दीपक द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, अतुल कपूर, पुष्पेंद्र शुक्ला, अजय चौहान, शशि सक्सेना, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूत करेगा : डॉ. एमपी आर्य
भाजपा जिला बरेली की ओर से एलईडी स्क्रीन पर केंद्रीय बजट लाइव देखने के लिए सौ फुटा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम किया गया। पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बजट भाषण को सुना और देश की आर्थिक दिशा से जुड़े बिंदुओं को समझा। नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री ने बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग का ध्यान रखा है। यह बजट देश के समग्र विकास को गति देगा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूत करेगा। बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। 

बजट आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि यह बजट विकासोन्मुखी है और इसे हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पवन शर्मा, हरिशंकर गंगवार, वीरपाल गंगवार, डॉ. निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, अंकित माहेश्वरी, अभय चौहान, राहुल साहू, शिवमंगल राठौर, भूपेंद्र कुर्मी, योगेश पटेल, वीरपाल मौर्य, अमित गुप्ता, किरण पटेल, पूजा गंगवार, धर्म विजय गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार