शर्मनाक : कानपुर में पानी के टब में मासूम बच्ची को पिता ने डुबोकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में घरेलू कलह के बीच एक नशेड़ी ने अपनी मासूम पुत्री की पानी भरे टब में डाल दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि मसवानपुर निवासी महिला रुचि ने थाने में सूचना दी कि वर्ष 2024 में उसका प्रेम विवाह गोपाल गुप्ता नामक व्यक्ति से हुआ था जो नशे का आदी है। उसकी इस आदत की वजह से आये दिन पति पत्नी में झगड़ा हुआ करता है। 

इसी क्रम में पिछली एक फरवरी को भी पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और गोपाल ने अपनी एक वर्षीय पुत्री को नशे की हालत में पानी भरे टब में डाल दिया। उन्होने बताया कि टब में डालने से मासूम की हालत बिगड़ गयी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां शुक्रवार देर शाम उसकी मृत्यु हो गयी। आबिदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। 

संबंधित समाचार