Bareilly: भोजीपुरा के पिपरिया गांव में मस्जिद-ए-आला हजरत पर चला बुलडोजर, अवैध बताकर की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा के गांव पिपरिया में मस्जिद-ए-आला हजरत पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। टीम ने मस्जिद को अवैध बताते हुए ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल गांव में फोर्स तैनात की गई थी।

भोजीपुर के गांव पिपरिया में सुबह करीब 11 बजे चार थानों की फोर्स के साथ एसडीएम प्रमोद कुमार और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। राजस्व टीम व तहसीलदार की मौजूदगी में मस्जिद पर बुलडोजर चलाना शुरू किया गया। आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर मस्जिद का निर्माण कर लिया गया था। 

उधर मस्जिद के मुतावल्ली मोहम्मद इकबाल के मुताबिक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सालों से यहां मस्जिद मौजूद थी। उनका कहना था कि ध्वस्तीकरण के आदेश की कॉपी अधिकारियों ने उन्हें नहीं दिखाई और न ही कोई नोटिस दिया गया।

 

संबंधित समाचार