लखनऊ में सुबह कोहरा, दिन में धूप... 3 डिग्री गिरा तापमान, ठंड बढ़ने के आसार
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में बुधवार सुबह के समय कोहरा छाया रहा उसके बाद धूप निकल आई लेकिन ठंड बरकरार रही।
3.jpg)
अचानक मौसम में बदलाव और मंगलवार सुबह हुई बारिश के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 3.4 डिग्री गिरकर 10.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था।
3.jpg)
अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 22.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और आस-पास सुबह कोहरा रहेगा बाद में मौसम साफ हो जाएगा।
3.jpg)
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सुबह घने कोहरे के आसार हैं।
अधिकतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना कम है। 5 फरवरी से हवा की गति बढ़ने से लखनऊ में कोहरे में कमी आने की सम्भावना है।
दिल्ली में धूप खिली, 'खराब' श्रेणी में एक्यूआई
दिल्ली में मंगलवार सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) '271 रहा जो 'खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक' 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को मध्यम कोहरा छाए रहने तथा शुक्रवार और शनिवार को हल्के कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
