Bareilly: मोबाइल लूट के विरोध पर आईटीआई छात्र को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेम नगर क्षेत्र में दबंगों ने मोबाइल फोन छीनने का विरोध करने पर आईटीआई छात्र को गोली मार दी। इसमें वह घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बहेड़ी का रहने वाला 20 वर्षीय राहुल गंगवार अपनी बहन के साथ प्रेम नगर क्षेत्र के शास्त्री नगर में किराये के मकान में रहता है। राहुल की बहन निजी अस्पताल में काम करती है, जबकि राहुल सीबीगंज से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। राहुल ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10:00 बजे दो युवकों ने उसके सिर पर तमंचा रखकर मोबाइल छीनने की कोशिश की। 

उसने खुद को बचाते हुए हाथ से तमंचा हटाया, इतने में तमंचे से फायर हो गया। इससे छर्रे उसके सीने में लगे। गोली चलने की सूचना पर प्रेम नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार