Stock market closed : चौतरफा बिकवाली से गिरे शेयर बाजार, 504 अंक लुढ़का सेंसेक्स
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को चौतरफा बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स 503.76 अंक (0.60 प्रतिशत) टूटकर 83,313.93 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 133.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसलकर 25,642.80 अंक पर आ गया। तीन दिन की तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी रही है।
मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.28 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। धातु, ऑटो, आईटी, निजी बैंकों, रियलटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। सार्वजनिक बैंकों और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे।सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया।
भारती एयरटेल, बीईएल, आईटीसी और इंफोसिस में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में रहे। ट्रेंट का शेयर करीब तीन प्रतिशत और टाटा स्टील का एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर भी हरे निशान में रहा।
ये भी पढ़ें :
Stock market closed: लगातार दूसरे दिन चढ़े शेयर बाजार, IT कंपनियों में बड़ी गिरावट
