यूपी में आबकारी राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 10 माह में गटक गए 43,975 करोड़ की शराब 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह के क्षेत्र में खासी प्रगति दर्ज की है। आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी 2026 तक विभाग ने 43,975.15 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में प्राप्त 37,900.35 करोड़ रुपये की तुलना में 16.03 प्रतिशत अधिक है। इससे विभाग को 6,074.80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।

आबकारी मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी 2026 तक विभाग के लिए 48,900 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 89.92 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है। केवल जनवरी माह में ही 4,148.20 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया, जो जनवरी 2025 में प्राप्त 3,356.26 करोड़ रुपये की तुलना में 23.60 प्रतिशत अधिक है।

जब्त किए गए वाहन और अवैध शराब

मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि राजस्व वृद्धि के साथ-साथ अवैध शराब के खिलाफ सख्त प्रवर्तन अभियान भी चलाया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 तक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के 89,692 अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान 23.30 लाख लीटर अवैध मदिरा और मादक पदार्थ बरामद किए गए। कार्रवाई में 16,856 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3,081 को जेल भेजा गया, जबकि 123 वाहन जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में ही अवैध शराब से जुड़े 8,688 मामलों में कार्रवाई करते हुए 1.93 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। इस दौरान 1,521 लोगों की गिरफ्तारी, 297 की जेल भेजी गई और 12 वाहन जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें : 
राममंदिर की सुरक्षा में 1000 सीसीटीवी कैमरे, 70 एकड़ परिसर चारों तरफ निर्माणाधीन दीवार पर बनाए जा रहे 28 वॉच टावर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म