Bareilly : धूप निकलने से अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने के आसार, खत्म होगा कोहरे का दौर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। दिन में तेज धूप निकलने से अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने के असार हैं। तेज पछुआ हवाओं के असर से कोहरा भी कम होता जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार का कहना है कि तेज सतही हवाओं के कारण दृश्यता में सुधार होगा और सुबह के समय कोहरे का दौर भी समाप्त होगा।

 दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। जबकि रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी। विशेषज्ञों ने लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार