हजारों करोड़ खर्च करने के बाद भी गंगा पहले से अधिक प्रदूषित, कांग्रेस ने संविधान संवाद रैली में जमकर साधा केन्द्र सरकार पर निशाना

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: कांग्रेस के नेताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नमामी गंगा योजना के नाम पर हजारों करोड़ खर्च कर दिए, फिर माँ गंगा को पहले से ज्यादा प्रदूषित है। इस दौरान युवा शक्ति को आव्हान किया गया कि वह बांटो और राज करो वाली भाजपा की सत्ता को हटाने के लिए एकजुट हों।

कांग्रेस द्वारा रविवार को बनारस में संविधान संवाद रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश का विकास थम गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा की हार तय है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब भाजपा घबराती है तो हिन्दू-मुसलमान का राग अलापने लगती है। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। सांसद उज्जवल रमण ने कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को अन्याय के खिलाफ बोलने नहीं दिया जा रहा है। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस गाँव और मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ रही है।

सम्मेलन को वीरेन्द्र चौधरी, राजेश तिवारी, सुशील पासी, संजीव सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरला अरहरी, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद पाण्डेय, दुर्गा गुप्ता, श्रषभ पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, भगवती चौधरी, राघवेंद्र सिंह, मनीष हिंदवी आदि भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार